Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

सिम्स हॉस्पिटल के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए लोगो को जागरूक किया गया

बिलासपुर। मानसून के मौसम में डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए सामुदायिक चिकित्सा विभाग सिम्स द्वारा सिम्स एमआरडी में लोगो को इसके प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर डीन डॉ के के सहारे ने लोगो को डेंगू से बचाव एवं रोक थाम के तरीकों के बारे में बताया।

सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक शर्मा ने लोगो को बताया कि डेंगू के लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ केंद्र जा कर इलाज कराने की सलाह दी एवं अपने आस पास गड्ढों में जमे साफ पानी को हटाने एवं दिन के समय मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी।

इस मौके पर सिम्स के डा सुचिता, डा श्रुति और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के समस्त डा एवंइंटर्न डॉक्टर समस्त एमबीबीएस के छात्रों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से सभी को जागरूक किया।