Loading ...
कोटाबिलासपुर

महावीर कोल वासरी के विरोध में धरने पर बैठे प्रदर्शनकर्ताओं पर तेज़ बारिश और आंधी- तूफान के कारण ईट की दीवार गिरी, दीवाल गिरने से 05 लोग हुए घायल, जिन्हे प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

बिलासपुर। महावीर कोल वासरी के विरोध में धरना पर बैठे प्रदर्शनकर्ताओं पर तेज़ बारिश और आंधी- तूफान के कारण ईट की दीवार गिरने से 05 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हे उपचार हेतु प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पाथर्रा (कोटा) के ग्रामीण कोल वाशरी के विरोध में धरने में बैठे हुए थे। अचानक आई आंधी तूफान येवक्म बारिश से न केवल उनका धरना स्थल का पंडाल आंधी में उड़ गया बल्कि धरना स्थल के करीब की दीवाल भी गिर गई जिससे धरने में बैठे लोग चोटिल हो गए।

चुकी धरना स्थल पर प्रारंभ से अंत तक स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल चोटिल लोगों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया । एवं स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

चोटिल व्यक्तियों के नाम –

1. आलोक गोस्वामी पिता जीतेन्द्र उम्र 18 साल निवासी पथर्रा
2. अनुराग गोस्वामी पिता जीतेन्द्र उम्र 16 साल निवासी पथर्रा
3. बजरहा केंवट पिता जोहन उम्र 42साल निवासी खरगहनी
4. कमल गोंड पिता मुड़िया उम्र 65 साल निवासी खरगहनी
5. शंकर यादव पिता मालिकराम उम्र 44 साल निवासी।