
बिलासपुर। हाल ही में दो मरीज विकास गुप्ता उम्र 37 साल अज्ञात 16 जुलाई को RPF पुलिस की टीम ने सिम्स में भर्ती कराकर सिम्स के सुपुर्द करके मरीज को चले गए थे। मरीज के दोनों घुटने ट्रेन से कट गई थी। शरीर का काफी ब्लड निकल चुका था मरीज लगभग मृत्यु के कगार में था।

जिस मरीज की डॉ दीपक जांगडे ने तत्काल जांच कर इलाज शुरू किया। रक्त वाहिनी को बांधकर मरीज को सीपीआर देने लगे। इससे जानकारी सिम्स के अधिष्ठाता डीन डॉ के के सहारे को दी गई । डीन ने तत्काल इलाज करने के लिए सभी जांच और इलाज को निशुल्क करने का आदेश दिया।

डॉ दीपक जांगड़े और तरुण ने इसकी जानकारी सीनियर डॉक्टर विभाग अध्यक्ष डॉ ऐ आर बेन ,डॉ आर के दास को दी । और दोनों सीनियर डॉक्टर के मार्गदर्शन में मरीज का सफल ऑपरेशन शुरू किया। जो सफल रहा। जिसके बाद आज मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर वार्ड में भर्ती है।
सिम्स प्रशासन ने दिया मानवता का परिचय
2 अज्ञात उम्र 40 साल जो 24 जून2024 को जिला अस्पताल कबीरधाम से रेफर होकर सिम्स भर्ती कराया गया । जो मरीज लावारिस था पैसों के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा था। सिम्स में इलाज डॉक्टर दीपक जांगड़े ने पूरा इलाज निशुल्क निस्वार्थ भावना से से किया और उनके पूरे टीम ने एनेस्थीसिया डॉक्टरों की टीम डॉ राकेश निगम के मार्गदर्शन में सफल ऑपरेशन हुआ इस पूरे ऑपरेशन पर डॉक्टर को बधाई सिम्स के अधिष्ठाता डॉक्टर के के सहारे ने दी।