Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

बड़े ही गौरव एवं हर्षौल्लास के साथ सिम्स में मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस, सिम्स के अधिष्ठाता डॉ.सहारे ने फहराया तिरंगा,

बिलासपुर। संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल सिम्स में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही गौरव एवं सम्मान के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर सिम्स के अधिष्ठाता डॉक्टर के के सहारे ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी।

सिम्स के गार्डन व ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ कमल किशोर सहारे ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सिम्स के सुरक्षा कर्मी ने सलामी दी गई। अधिकारी कर्मचारी छात्राएं ने दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए सेल्यूट किया। अधिष्ठाता ने सरदार पटेल, महात्मा गांधी और अंबेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया ।

इस अवसर पर उन्होंने सिम्स के सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राएं को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और बलिदान से हमें यह आजादी दिलाई है। आजादी के लिए हमारे पुरखों ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के विरूद्ध लंबा संघर्ष किया है। उनके बलिदान और संघर्षों के फलस्वरूप मिली आजादी को हमें अक्षुण बनाए रखना है। हर्षोल्लास और उमंग के साथ साथ समारोह में कर्मचारी व छात्र-छात्राएं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम में सिम्स चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ रविकांत दास, डॉ राकेश नरहेल, डॉ पंकज, डॉ भूपेंद्र कश्यप, डॉ प्रसनजीत रावत, डॉ नीरज शिंदे, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ शुभा एका, डॉ प्रशांत निगम, नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती संगीता दास, श्रीमती बोगी, सुरक्षा अधिकारी कमलेश दीवान, दिनेश निर्मलकर, राजेश दुबे ,जितेंद्र दुबे ,संतोष चंद्रसेन, मुकेश ठाकरे ,विजय यादव, त्रिलोकी साहू, फेकू चंद्राकर, अजय राठौर सहित सिम्स के  अधिकारी कर्मचारी व छात्र छात्राएं  उपस्थित रहे।