Loading ...
प्रेस कॉन्फ्रेंसबिलासपुर

विधायक देवेंद्र यादव की तत्काल रिहाई करे अन्यथा पूरे प्रदेश भर में यादव समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा – अमित यादव

बिलासपुर। एक जनप्रतिनिधि को हर समाज के बुलावे में कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाने जाना पड़ता है । वही देवेंद्र यादव ने उस दिन किया और सतनामी समाज के बुलावे में 5 मिनट के लिए वहा गए थे। जिस सभा में न उन्होंने कोई भाषण दी, न ही आगजनी के समय वे मौके पर मौजूद रहे।  लेकिन फिर भी प्रशासन ने राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हो कर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को 20 गंभीर धाराएं के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है, जो अत्यंत निंदनीय है ।  यादव समाज इस गिरफ्तारी का घोर विरोध करता है। उक्त बाते आज बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कही।

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रशासन के पास अगर देवेंद्र यादव के खिलाफ कोई सबूत हो तो प्रस्तुत करे। सभा में की भड़काऊ भाषण देते, आगजनी के वक्त की कोई वीडियो हो तो उसे जारी करे अन्यथा विधायक देवेंद्र यादव की तत्काल रिहाई करे अन्यथा पूरे प्रदेश भर में यादव समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस प्रेसवार्ता में हीरा यादव,(संयोजक बिलासपुर यादव समाज), अमित यादव (जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,) गौरीशंकर यादव,(क्षेत्रीय अध्यक्ष यादव समाज),अनिल यादव, (अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, बिलासपुर) वीरेंद्र यादव,( प्रवक्ता), शिवशंकर यादव (जिलाध्यक्ष,यादव समाज),सुनील यादव(सचिव यादव समाज) उपस्थित रहे।