Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

सावधान ! स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बड़ रही

बिलासपुर । स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। कल स्वाइन फ्लू की 8 नए मरीज और मिले है। वही 91 वर्षीय एक महिला की मौत भी हो गई ।

शहर के सरकंडा, बंगालीपारा मे रहने वाली 91 वर्षीय एक महिला का स्वाइन फ्लू का इलाज अपोलो में चल रहा था। जिसकी कल मौत हो गई। इससे पहले स्वाइन फ्लू से 6 की मौत हो चुकी है।  वही जिले में स्वाइन फ्लू के 8 नए मरीज मिले हैं। 

उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 125 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 6 की मौत हो चुकी है। और यह आकड़ा प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है । लोगो के बीच यह चर्चा है कि कही यह भी धीरे धीरे करोना महामारी जैसा भयावह रूप तो नही ले लेगा।