
बिलासपुर। शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शहर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सुविधाओ को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान सिम्स हॉस्पिटल जो अब बहुत पुराना हो चुका है, जिसके लिए अब 700 बेड के नए भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
वही उन्होंने कहा कि कोनी स्थित मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भी लगभग पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है । जो तीन से चार महीने के अंदर शुरू हो जाएगी , जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ मिल सकेगा ।
उन्होंने बताया कि कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण जो वर्तमान में कोनी में चल रहा है उसके निर्माण में भी तेजी लाने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके निर्माण हो जाने से क्षेत्र की जनता को कैंसर हॉस्पिटल में इलाज की बड़ी सुविधा मिल सकेगी।