Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

सिम्स में भर्ती मरीज के अटेंडर साथ भोजन ठेकेदार के कर्मचारियों ने की छेड़छाड़

बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज की देखभाल के लिए आई एक नाबालिग युवती के साथ भोजन ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा छेड़खानी का बड़ा मामला सामने आया है।

मामला रविवार की रात की है ,जब भोजन ठेकेदार के कर्मचारी एक युवती के पीछे जबरदस्ती पड़ गए और उस युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे। जब उसने मना कर दिया। तो लड़के यहां वहा उसका पीछा कर परेशान करने लगे। जब यह बात युवती ने अपनी मां को बताई तब मां ने उन लोगो को डाटते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही। जिस बात से वे लड़के भड़क गए और मां बेटी दोनों के साथ मारपीट, बत्तमिजी करने लगे। जब वार्ड के बाहर ज्यादा शोर शराबा होते देख वार्ड बॉय व सिस्टर वहा पहुंची तो ठेकेदार के लड़के वहा से भाग निकले।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही चारो तरह हंगामा मच गया और गार्ड ने सभी जगह उन लड़कों की तलास शुरू की । पर वे लड़के कही नही मिले। सोमवार को युवती ने इस घटना की लिखित शिकायत एमएस से की।


वही सिम्स के डीन डॉ. के.के सहारे ने इस घटना को गंभीर मानते हुए घटना की जांच के लिए एक टीम गठित कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही की बात कही है।