
बिलासपुर। बलौदा बाजार आगजनी मामले में बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद समाज के 25 लोगो से आज दोपहर कांग्रेस की जांच कमेटी ने मुलाकात की।
बलौदा बाजार घटना के मामले में बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद सतनामी समाज के लोगो से मुलाकात कर घटना की सच्चाई जानने आज पीसीसी जांच कमेटी के सदस्य बिलासपुर जेल पहुंचे । जिन्होंने जेल में बंद लोगो से बात की।

लोगो से मुलाकात कर बाहर निकले पीसीसी जांच कमेटी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवम पूर्व मंत्री धन्नेंद्र साहू एवम शिव डहरिया ने मीडिया को बताया कि घटना को छुपाने के लिए निर्दोष लोगो को बीजेपी सरकार ने गिरफ्तार किया है। इसमें बड़ी साजिश है इसमें सिर्फ कांग्रेस एवम सतनामी समाज के लोगो पर कार्यवाही की गई है।
उन्होंने बताया कि जेल में बंद लोगो ने बताया है कि कोरे कागज पर लोगो से दस्तखत कराया गया है, और नही करने पर रासुका के तहत कार्यवाही करने की धमकी दी गई । पहले किसी को किसी धारा में गिरफ्तार किया गया फिर 10 दिनो बाद कुछ और धारा लगा दी गई फिर 307 भी लगा दिया गया है, इस तरह कई लोगो के खिलाफ 6- 6 प्रकरण अलग अलग समय मे दर्ज किए गए है।
कांग्रेस की जांच कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जांच कमेटी इस घटना की जांच कर इसकी पूरी रिपोर्ट पीसीसी अध्यक्ष को जल्द सौपेगी।