Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

श्री शिशु भवन में जुड़वा बच्चों की मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, सिविल लाइन थाने में हुई शिकायत

बिलासपुर। श्री शिशु भवन में उपचार के दौरान दो नवजात शिशुओं की मौत के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया।

परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए। ईदगाह चौक स्थित श्री शिशु भवन हॉस्पिटल का घेराव कर दिया। इसके बाद शिकायत करने सिविल लाइन थाना पहुंचे।

रतनपुर क्षेत्र के सिलाई ग्राम निवासी सुमन मानिकपुरी पति मनराखन मानिकपुरी 25 वर्ष का बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में 14 दिन पहले नॉर्मल डिलीवरी से दो जुड़वा नवजात शिशु हुआ था। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चों को कमजोर बताते हुए उन्हें उपचार के लिए ईदगाह चौक स्थित श्री शिशु भवन अस्पताल में भर्ती कराया था। 5 दिन पहले एक शिशु की मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार शाम 7:00 बजे शिशु भवन के डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि दूसरे शिशु की भी मौत हो गई है। परिजनों ने उपचार में लापरवाही बताते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा मचाया। इसके साथ ही मामले की  शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है।

आठ माह पहले एक और बच्चें की यही हुई थी मौत

श्री शिशु भवन में सुमन के अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है 8 महीने पहले भी सुमन ने अपने नवजात बच्चे को यहां भर्ती कराया था। उसे दौरान भी उपचार के बीच उसके बच्चे की मौत श्री शिशु भवन में हो गई थी। अब 14 दिन पहले हुए जुड़वा बच्चों की मौत भी श्री सु भवन में होने के बाद परिजन नाराज है।

डॉक्टर ने की मीडिया कर्मियों से बदतमीजी

बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया इस दौरान कुछ मीडिया कर्मी भी वहां पहुंचे। जब मीडिया कर्मी मृत बच्चो के परिजनों से बाइट करने के बाद डॉक्टर से इलाज के संबंध में सवाल करने लगे तो डॉक्टर श्रीकांत गिरी मीडिया कर्मियों पर ही झल्ला गए और मीडिया कर्मियों को कहने लगे कि जो खबर चलानी है जैसी चलानी है चला दे। कहते हुए मिडियां के सवालो का जवाब नही दिए।

वही जब बड़ी संख्या में मीडिया वाले हॉस्पिटल पहुंचे और मृत बच्चे के परिजन अपनी बात मीडिया के सामने रखने लगे तो  डॉक्टर श्री कांत गिरी अपने बचाव में स्वयं मृतक बच्चे के परिजनों के खिलाफ शिकायत करने सिविल लाइन थाने जा पहुंचे ।