Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

अपोलो में आयुष्मान कार्ड लागू, शिकायत मिलने पर अपोलो एवम एसईसीएल प्रबंधन से करेंगे बात: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी

बिलासपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज बिलासपुर दौरे में रहे।इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मीडिया के सवालो का जवाब देते हुए कहा कि बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में अधिकाश जिले के मरीज अपना इलाज करवाने आते है। इस पर बहुत लोड बड़ गया है । जिसके लिए जल्द ही नए सिम्स हॉस्पिटल का निर्माण कराया जायेगा। जिसके लिए बजट की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर कर इसका काम चालू कराया जायेगा।

वही उन्होंने कहा की आज वे कोनी में बने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को देखने आए थे नवंबर के प्रथम सप्ताह में उसे चालू करवाया जायेगा ।जिससे  सिम्स हॉस्पिटल की लोड कम होगी और क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उसके साथ उन्होंने कहा कि अपोलो हॉस्पिटल में आयुषमान कार्ड लागू है। कुछ शिकायत जरूर मिली है कि उन्हें आयुष्मान कार्ड का लाभ नही मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि इस तरह की शिकायत मिलने पर अपोलो एवम एसईसीएल प्रबंधन से बात की जायेगी।

कोटा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में कोई डॉक्टर नही मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमियों को दूर करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई एमबीबीएस/एमडी/डीएम शासकीय नौकरी में आना चाहता है तो सरकार उन्हे 24 घंटे के अंदर नियुक्ति देगी।

डॉक्टरों का जिला मुख्यालय में अटेचमेंट का बड़ा खेल हो रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति के बाद भी डॉक्टर मुख्यालय में सालो साल अटेचमेंट पर बने रहते है। इस सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में अटैचमेंट खत्म कर दी गई है। लेकिन फिर भी व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर अटैचमेंट करना पड़ता है लेकिन यह स्थाई नही होना चाहिए।

बिलासपुर की जनता के द्वारा एम्स की मांग पर कहा कि प्रदेश के हर जिले में एम्स खुलना चाहिए, बिलासपुर में भी खुलना चाहिए। हमारी कोशिश है कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बिलासपुर मध्य भारत का सबसे बड़ा हब बने। जिसके लिए हम प्रयास कर रहे है। आज उसी को लेकर cims हॉस्पिटल का दौरा कर रहे है। जिला हॉस्पिटल की भी सुविधाओ को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके ।