Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुरस्वास्थ्य

बड़ी खबर। स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन, सिम्स के डीन व मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को किया सस्पेंड

बिलासपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को सिम्स के डीन सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सिम्स के डीन डॉ के के सहारे व मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एस के नायक दोनों बड़े अधिकारियों को वित्तीय अनियमितता और मेडिकल कॉलेज समेत अस्पताल संचालन में भारी लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया है।



वही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बैठक के पूर्व कोनी में बन रहे मल्टी – स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कोनी स्थित मल्टी स्पेसलिटी हॉस्पिटलनका सूक्ष्मता से निरीक्षण कर बचे हुए सभी कार्यों को 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिए है। ताकि राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान इसका लोकार्पण किया जा सके।

आपको बता दे कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से लगभग 200 करोड़ रूपये की लागत से इस मल्टी स्पेसिलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया जा रहा है। जहा कई गंभीर रोगों के मरीजों का इलाज हो सकेगा। जिस इलाज के लिए आज क्षेत्र के लोगो को एम्स या अन्य निजी हॉस्पिटल में जाना पड़ता है।