
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधी अपने गलत मंसूबों को बेखौफ हो कर अंजाम दे रहे है। अब तो पुलिस वालो के परिवार भी इन अपराधियों से सुरक्षित नहीं रहा।

सूरजपुर में हुई घटना इसका ताजा उदाहरण है जहां एक पुलिस वाले के परिवार को आदतन अपराधी ने बदले की भावना से मौत के घाट उतर दिया।

सूरजपुर कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कॉन्सटेबल तालिब शेख रिंगरोड मे किराए के मकान में अपनी पत्नी और मासूम बेटी के साथ रहता था। रोज की तरह वह रविवार को भी पुलिस टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकला।
इसी दौरान कुलदीप नामक आरोपी का तालिब शेख और आरक्षक घनश्याम सोनवानी से विवाद हो गया था। आरोपी उन पर खौलता तेल फेंककर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। पुलिस ने आरोपी के तलाश में उसके कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की परन्तु उसका पता नही चला।
तालिब ड्यूटी के बाद जब अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी और बेटी गायब थे। घर के फर्श पर खून के धब्बे दिख रहे थे। बदहवास प्रधान आरक्षक तालिब ने अनहोनी के संदेह पर इसकी जानकारी अपने सीनियर अफसरों को दी। खोजबीन के बाद प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्ची का शव घर से करीब 7 किलोमीटर दूर मिला। इसके बाद पीड़ित पुलिस कर्मी को अंबिकापुर के प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और दुकान में लगाई आग इस घटना से आक्रोशित भीड़ आरोपी के घर के बाहर इकट्ठा हुई फिर देखते ही देखते लोगों ने उसके घर और दुकान को आग लगा दी। आरोपी पर फायरिंग का भी आरोप जिले के पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने बताया कि ये हमला पुलिस हेड कॉन्सटेबल के परिवार पर किया गया है। हत्या को लेकर आरोपी कुलदीप पर संदेह है।
आरोपी ने रविवार रात पेट्रोलिंग टीम के प्रधान आरक्षक और दूसरे कॉन्सटेबल के साथ विवाद किया था। आरोपी को जब पुलिस टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग भी की और भाग निकला। पुलिस की अलग-अलग टीमे फरार आरोपी कुलदीप को पकड़ने लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे थी है। उन्होंने फरार आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा भी किया है।