
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के 51 रायपुर शहर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में आकाश शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है।
एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। आकाश शर्मा वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पहले से उनकी उम्मीदवारी फाइनल मानी जा रही थी और अब इस पर मुहर भी लग गई है। उनका मुकाबला भाजपा के सुनील सोनी से होगा।