Loading ...
बड़ी खबररायपुर

बड़ी खबर। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को  रायपुर के एक शख्स ने दी धमकी, मुंबई पुलिस पहुंची रायपुर फिर क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर..

रायपुर। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को धमकी मिल रही है।

धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान की टीम ने बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक, शाहरुख को जिस फोन से धमकी मिली है, वो फैजान के नाम से रजिस्टर्ड है और जिसका आखिरी लोकेशन रायपुर में मिली है।

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी रायपुर से दी गई थी। जान से मारने की धमकी के साथ ही उनसे फिरौती की मांग भी की गई थी। इस मामले में आज सुबह मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंची। और फैजान खान नामक युवक की पकड़ कर पूछताछ किया। लेकिन फैजान ने पुलिस की बताया कि  जिस मोबाइल नंबर से शाहरुख खान को धमकी भरा फोन किया गया है वह फोन कुछ दिनों पहले ही गुम हो गई थी जिसकी रिपोर्ट भी उसने थाने में दर्ज कराया है।

वही मुंबई पुलिस ने फैजान से पूछताछ कर उसके बयान को रिकॉर्ड कर लिया है। हालाकि पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की 308(4) और 351(3)(4) धारा दर्ज कर ली है।