Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सरकंडा क्षेत्र के जानेमाने कबाड़ी संतोष रजक को सरकंडा पुलिस ने, 4 टन अवैध कबाड़ के साथ किया गिरफ्तार

बिलासपुर। अवैध कबाड़ के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कड़ा रुख अख्तियार करते हुए लगातार कार्यवाही के निर्देशों के बाद अब सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र के सबसे बड़े कबाड़ी के विरुद्ध आज बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें 4 टन अवैध कबाड़ के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग को मुखबीर से सूचना मिली कि कबाड़ी संतोष रजक अपने दुकान में अवैध कबाड़ का सामान चोरी के लोहे का छड़ टूकड़ा, टिना टप्पर आदि सामान खरीदी करता है। जिसे दुसरे जगह बिक्री करने के लिए ट्रक में लोड कर ले जाने की तैयारी कर रहा है।

उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, एवं उनके निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड की कार्यवाही की। जहां मौके से टीना टप्पड़, कबाड़ सामान, सेट्रिंग का चादर, टिना एवं अन्य कबाड़ सामान  जिनका वजन करीब 4 टन एवं जिसकी किमती लगभग 93000/- रू. है।  वाहन क्रमांक CG10 X 4487 में लोड मिला।

जिसके संबंध में विधिवत् कार्यवाही करते हुये उक्त वाहन एवं कबाड़ सामान जुमला किमती 3,93,000/- रू. को अपराध से संबंधित सम्पत्ति होने की संभावना पर विधिवत् जप्त कर आरोपी संतोष रजक को विधिवत गिरफ्तार किया है ।

आरोपी का नाम


संतोष रजक

पिता स्व. इतवारी रजक उम्र 40 वर्ष निवासी चांटीडीह, पठानपारा सरकण्डा।