चर्चित पीएससी घोटाले में पूर्व चेयरमैन टामस सोनवानी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

रायपुर।चर्चित पीएससी घोटाला में तत्कालीन चेयरमैन रहे टामस सोनवानी को सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
सीजी पीएससी 2019 – 2022 के बीच हुए भर्ती में भारी गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने यह कार्यवाही की है। हाल ही में पीएससी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के घरों में छापे मारकर उनके बैंक खाते, कॉल डिटेल्स खंगाले गए थे। इसी तरह पीएससी के चेयरमैन टामस सोनवानी के कॉल डिटेल्स, लोकेशन एवं उनके बैंक खातों को खंगाला गया। जिसके आधार पर सोमवार को सीबीआई ने उसे गिरफ्तार किया है।
पीएससी के चेयरमैन रहे टामस सोनवानी पर 2021 की भर्ती परीक्षा में भारी गड़बड़ी एवं भ्रटाचार का आरोप लगा है। उनके कार्यकाल के दौरान उनके ही परिवार के 5 लोगों के अलावा ब्यूरोकेट्स ,राज नेताओ के परिवारों के बच्चो का चयन बड़े पैमाने में हुए थे जिसे लेकर सीबीआई जांच की मांग उठी थी। जिसकी जांच आज सीबीआई कर रही है।
2021 की भर्ती में टामस सोनवानी के भतीजे नितेश, बड़े भाई के बेटे साहिल,बहु निशा कोशले,भाई की बहु दीपा अज़गले,बहन की बेटी सुनीता जोशी समेत 5 रिश्तेदारों का चयन कराया गया था । इसके अलावा पीएससी सचिव जीवन किशोर के बेटे सुमित ध्रुव,राज्यपाल के सचिव रहे अमृत खलखो की बेटी साक्षी ध्रुव,कांग्रेस नेता की बेटी अनन्य अग्रवाल, उद्योगपति का बेटा शशांक गोयल, बहु भूमिका गोयल, मंत्री ओ एसडी के साढू की बेटी खुशबू बिजोर,कांग्रेस नेता के बेटे राजेंद्र कौशिक,कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की स्वर्णिम शुक्ला, मीनाक्षी गणवीर आदि की भर्ती हुई थी जिसे लेकर सीबीआई जांच कर रही है।