
बिलासपुर। कर्मा संकुल अंतर्गत मिडिल स्कूल रामपुर में बुधवार को नेवता भोज एवं बाल मेले का आयोजन प्रभारी प्रधान पाठक रमेश निर्मलकर के जन्मदिन उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस नेवता भोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सहायक जिला परियोजना अधिकारी रामदत्त गौरहा एवम विशिष्ट अतिथि सुधांशु मिश्रा, सरपंच सन्तोष पटेल, रमेश तिवारी व्याख्याता हाई स्कूल कर्मा एवं मोहन गुप्ता संभाग अध्यक्ष निजी विद्यालय थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामदत्त गौरहा ने कहा की वह स्वयं इस गांव में शिक्षक रहे है गांव के लोग बहुत ही शिक्षा क्षेत्र में जागृत है। यहां के शिक्षक भी शैक्षणिक विकास और बच्चों के उपस्थिति के लिए विशेष प्रयास कर सभी बच्चों को शाला में लाने और उपस्थित रखने में, बच्चो को ड्रेस, टाई, बेल्ट स्वयम और जनभागीदारी से व्यवस्था करते है। कुपोषण दूर करने नेवता भोज का आयोजन किया जाता हैं जो सराहनीय है।

शाला के सभी शिक्षकों को सराहनीय कार्य के धन्यवाद दिया। स्कूल के बच्चों के लिए जनभागीदारी से उपलब्ध संशाधन सदुपयोग और ग्रामीणों से बेहतर तालमेल से नैनिहालो के अच्छे नागरिक बनाने के सप्रयास के लिए शिक्षकों को बधाई एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन अजय साहू शैक्षिक समन्वयक कर्मा ने किया एवम आभार सुशील केवट द्वारा की गई।