Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

•स्वास्थ्य विभाग के नाक के नीचे झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक चालू •सील होने के बाद भी खोली क्लिनिक   •बिना अनुमति के खोले गए क्लिनिक पर होगी कार्यवाही : सीएमएचओ  •एक टीम गठित कर फिर छापेमार कार्यवाही की जाएगी

बिलासपुर। जिले में एक बार पुनः झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। गांव गांव में इन झोलाछाप डॉक्टरों की अवैध क्लीनिक संचालित हो रही है।

बीते दिनो शासन द्वारा छापेमार कार्यवाही कर गांव गांव में संचालित हो रही इन अवैध झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिकों को सील किया गया था । जिन्हें ये बिना शासन की अनुमति के पुनः खोलकर संचालित कर रहे है। और मासूम ग्रामीणों के जीवन से बड़ा खिलवाड़ कर रहे है।

शासन द्वारा इन झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध क्लीनिक को सील किए जाने के बावजूद भी  खोले जाने पर जब हमारी टीम ने इन डॉक्टरो से सवाल किया तो इनका क्या जवाब मिला देखिए और सुनिए…

(विधान चक्रवर्ती, बोदरी)

बिलासपुर जिले के ग्राम बोदरी, मेन रोड पर डॉ. विधान चक्रवर्ती के नाम से अवैध क्लीनिक संचालित हो रहा है,जिसके संचालक विधान चक्रवर्ती है। जिनकी अवैध क्लीनिक को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया था जो  बिल अनुमति के पुनः खोल लिया गया है,जब उनसे पुनः क्लिनिक खोलने की अनुमति के संबंध में जानकारी चाही गई तो उनका क्या जवाब रहा सुनिए और देखिए वीडियो….

डॉ विधान चक्रवर्ती क्लिनिक,बोदरी

इसी तरह बिल्हा ब्लाक के ग्राम दोमुहानी में अवैध क्लीनिक संचालित है जिसे मुकुल दास संचालित कर रहा है। जिनके पास न तो कोई डिग्री है, न ही कोई योग्यता फिर भी बड़े शान से ये डॉक्टर बनकर क्लीनिक खोल लोगों का एलोपैथिक इलाज कर रहे है। जिसके कारण कुछ माह पूर्व इसके क्लीनिक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमार कार्यवाही करते हुए सील भी किया था, जिसे आज फिर इन्होंने चुपके से खोल लिया है और बेखौफ एलोपैथिक इलाज कर ग्रामीण मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है।

मुकुल दास क्लीनिक, दोमुहानी का

इसी तरह देवरीखुर्द मेन रोड स्थित जायसवाल क्लिनिक जिस क्लिनिक के संचालक डॉ.संजीव जायसवाल है। जिसकी क्लिनिक का पंजीयन 19/10/2023 को खत्म हो चुका है,लेकिन बिना रिनिवल के यह क्लीनिक संचालित हो रही है।

जायसवाल क्लिनिक,देवरीखुर्द
डॉ अनिल श्रीवास्तव सीएमएचओ,बिलासपुर

उक्त जानकारी मिलने पर डॉ. अनिल श्रीवास्तव (सीएमएचओ बिलासपुर) ने कहा की सील किए गए क्लीनिक को खोलने का अभी तक  सीएमएचओ कार्यालय ने किसी को कोई अनुमति नहीं दिया है। फिर भी ये लोग क्लिनिक खोल कर इलाज कर रहे है, उक्त जानकारी जनता एवं मीडिया के माध्यम से आ रही है। जिस पर टीम गठित कर छापेमार कार्यवाही करने के निर्देश दे दिया गया है।