
बिलासपुर। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार भव्य स्वागत किया।

युवक कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जय किशन उर्फ राजू यादव के नेतृत्व में आंबेडकर चौक में भव्य आतिशबाजी, ताशा एवं फूलों की बारिश कर गज माला से भव्य स्वागत किया गया।

आगमन के पश्चात उन्होंने सर्वप्रथम बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी की आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू ने कहा कि संसद भवन में अमित शाह के द्वारा बाबा साहब आंबेडकर जी का अपमान किया गया है। उनका मजाक उड़ाया गया है। जिसके खिलाफ आज हम पूरे देश में आंदोलन कर रहे है। और एक मांग रख रहे है कि अमित शाह को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही साथ अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। जब तक यह अमित शाह नहीं करते । हमारा पूरे देश में यह आंदोलन चलता रहेगा।

मुझे लगता है कि गूंगी बहरी, तानाशाह की यह सरकार की ये घमंडी लोग जागेंगे और इनको देश से माफी मांगनी पड़ेगी। क्योंकि बाबा साहब का मजाक उड़ाकर उनका अपमान करके उन्होंने पूरे देश का अपमान किया है। ये बीजेपी वाले आज हमारे देश के संविधान के रचयिता का सम्मान नहीं कर रहे है , तो आम आदमियों का क्या करते होंगे। इसलिएआज हम सड़कों पर है।

उन्होंने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के जेल में होने के बात पर कहा कि हमारा एक साथी संविधान की रक्षा के लिए जेल में आज बंद है। हमारा हर एक युवक कांग्रेस का सिपाही संविधान की रक्षा के लिए लड़ता रहेगा ,उसे कभी कमजोर नहीं होंने देगा। बीजेपी वाले चाहे जितना मर्जी जोर लगा ले, हम किसी से डरने वाले नहीं है।

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू का शहर आगमन देर रात लगभग 10 बजे हुआ। उनके स्वागत में इस कड़कड़ाती ठंड में भी देर रात युवाओ की अच्छी खासी भीड़ के साथ जबरदस्त उत्साह देखा गया।
पुलिस प्रशासन भी इस कार्यक्रम को लेकर अपनी चौकसी बनाए रखी थी । ताकि मौके पर कोई अप्रिय घटना न हो। और मौके पर सीएसपी सिविल लाइन एवं थाना प्रभारी एस आर साहू अपने दलबल के साथ पूरे समय मौके पर मौजूद रहे।