Loading ...
न्यूज़ डेस्कबड़ी खबर

०बड़ी खबर। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई लोग घायल ०प्रधानमंत्री ने ली मुख्यमंत्री योगी से फोन कर घटना की जानकारी

न्यूज ब्यूरो। अभी अभी मिली खबरों के अनुसार प्रयागराज महाकुंभ में एक बड़ा हादसा हो गया है।  मौनी अमावस्या स्नान करने पहुंची अपार भीड़ में भगदड़ मच गई इस भगदड़ से 17 लोगों की मौत हो गई.वही कई लोगों के घायल होने की खबर है।

उक्त भगदड़ की घटना मंगलवार-बुधवार की मध्यरात 1.30 बजे के आसपास संगम तट की है. दरअसल, दूसरे शाही स्नान के लिए काफी संख्या में लोग संगम तट पर मौजूद थे. इस दौरान ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई. जिससे महिला-पुरुष एक दूसरे के ऊपर जा गिरे और लोग एक दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगे. जिससे हालात बिगड़ गई।

इस भगदड़ में 17 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है वही कई लोगो के घायल होने की खबर है जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इन आंकड़ों का कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है भगदड़ में चीख-पुकार
मचने के बाद कई शव मौके पर ही घंटों तक पड़े रहे. संगम तट पर जगह-जगह श्रद्धालुओ के मृत शव बिखरे पड़े थे तो वही लोग अपनों की तलाश में इधर उधर भटकते दिखे। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी से बातकर घटना की जानकारी ली ।

वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के द्वारा आज के शाही स्नान को रद्द करने का फैसला लिया गया है. घटना के बाद संगम तट पर NSG कमांडो की तैनाती कर दी गई है. वहीं आम लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है. सीमा वाले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है. अब लोगों को महाकुंभ में आने से रोका जा रहा है।