रायपुर
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री सहित विधायक प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए पहुंचे

रायपुर। 144 साल बाद आए ऐसे शुभ मुहूर्त में कुंभ स्नान कर पुण्य के भागीदारी हर कोई बनना चाहता है । आज प्रयागराज कुंभ स्नान करने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री से लेकर देश विदेश के कई जाने माने ख्याति प्राप्त लोग भी प्रयागराज पहुंच कर कुंभ में आस्था की डुबकी लगाई है । प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में देश भर से लोग कुंभ में स्नान करने प्रयागराज पहुंच रहे है।

इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने सभी मंत्री एवं विधायकों के साथ आज कुंभ स्नान करने प्रयागराज पहुंचे है। जिनमें प्रदेश के राज्यपाल रमेंन डेका एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी शामिल है।

हालांकि, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य कुछ कांग्रेस विधायक पंचायत चुनाव का हवाला देकर इस यात्रा से दूरी बना ली है।
