Loading ...
प्रेस कॉन्फ्रेंसबिलासपुर

बीजेपी सरपंच प्रत्याशी ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को नामांकन भरने से रोककर बन गए निर्विरोध सरपंच, थाने में शिकायत के बाद हुई एफआईआर दर्ज, निर्वाचन रद्द करने PUCL ने की निर्वाचन अधिकारियों से मांग

बिलासपुर। पंचायत चुनाव में भाजपा के सरपंच प्रत्याशी विनोद सिंह ठाकुर द्वारा अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रघु सिंह ठाकुर को जोर जबरदस्ती, गाली-गलौज, गुण्डागर्दी कर नामांकन फार्म भरने से रोक दिया गया। इतना ही नही उन्होंने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी की धर्म पत्नि के साथ भी हाथ पकड़कर दुर्व्यवहार एवं बत्तमीजी की गई। 

शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में ग्राम  सिलदहा के प्रतिद्वंदी सरपंच प्रत्याशी रघु ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को उस घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशी विनोद सिंह ठाकुर द्वारा अपने को निर्विरोध सरपंच निर्वाचित कराने षडयंत्र पूर्वक मुझे नामांकन फार्म भरने से बलपूर्वक रोका वही निर्वाचन कर्मचारियों का भी सहयोग लिया ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत खुटेरा, ब्लाक पथरीया, जिला-मुर्गेली में उक्त घटना की लिखित शिकायत भी थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज तो कर ली गई है लेकिन आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं, और न ही उनको गिरफ्तार किया गया है ,न कथित निर्विरोध सरपंच चुनाव को निरस्त किया गया है।

PUCL के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन सुबोध द्वारा इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर लोकतंत्र के हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है वही जिला निर्वाचन अधिकारी से  इस निर्वाचन को रद्द कर नये चुनाव कराने की मांग की गई है।