Loading ...
रायपुर

रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मिनल चौबे के बेटे द्वारा खुलेआम नियमों का किया उल्लंघन,बीच सड़क पर केक काटकर मनाया जन्मदिन, देखिए वायरल वीडियो…

रायपुर। रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के बेटे का एक वीडियो  सड़क पर केक काटकर बर्थडे मनाते वायरल देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जो उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ सड़क पर केक काटकर सेलिब्रेट कर रहे है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गया है, खासकर जब हाल ही में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई थी। युवाओं द्वारा सार्वजनिक जगहों पर ऐसे आयोजन किए जाने से संबंधित सवाल उठ रहे हैं।

o एसपी ने कहा यह अपराध की श्रेणी में आता हैo

एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बयान दिया कि चौक चौराहों पर इस तरह के आयोजन करना नियमों का उल्लंघन है और यह अपराध की श्रेणी में आता है। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था।

पुलिस अधीक्षक: लाल उमेन्द्र सिंह

महापौर मीनल चौबे ने माफी मांगी

वीडियो वायरल होने के बाद अब महापौर मीनल चौबे का बड़ा बयान सामने आया है। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि मेरे बेटे से गलती तो हुई है अब उन्हें नियमों से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं जनता की सेवा करने के लिए आई हूं। मेरे या मेरे परिवारजनों से कोई भी तकलीफ हुई है तो मैं क्षमा मांगती हूं।

वायरल वीडियो

आपको बता दे कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आदेश जारी किया है कि सड़क पर जन्मदिन मनाने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। अब देखना होगा कि नवनिर्वाचित महापौर के बेटे के विरोध पुलिस क्या कोई कार्यवाही भी करती है?