Loading ...
रायपुर

शासकीय कर्मचारियों को राज्य सरकार ने दिया होली में बड़ा तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता,अप्रैल की सैलरी मिलेगी बढ़कर

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने शासकीय कर्मचारियो का 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढ़ा कर उन्हें होली के पहले एक  बड़ा तोहफा दिया है।

केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग को लेकर कई बार राज्य कर्मचारी संघों ने सरकार के सामने इस विषय को लेकर अपनी मांग रखी थी। जिस मांग को सुनकर इस वर्ष की बजट में इसका प्रावधान कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसकी घोषणा बजट में की। जिसके बाद राज्य के शासकीय कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 मार्च से लागू हो गया है जो उन्हें अप्रैल माह के वेतन में जुड़ कर मिलेगा।

  बता दें कि वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। जिसका सीधा फायदा प्रदेश के 3 लाख 84 हजार कर्मचारियों को मिलेगा।

राज्य सरकार के कर्मचारियों को इसका फायदा इस तरह से मिलेगा…


   वर्ग                   राशि
चतुर्थ श्रेणी – 544 से 1500
तृतीय श्रेणी – 638 से 2775
द्वितीय श्रेणी – 1800 से 5325
प्रथम श्रेणी – 2250 से 6375