Loading ...
न्यूज़ डेस्क

“वक्फ संशोधन बिल 2025” लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ,अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही बन जाएगा कानून

न्यूज डेस्क। लोकसभा के बाद आज देर रात  “वक्फ संशोधन बिल 2025” राज्यसभा में 128-95 वोटों से पास हो गया। तमाम विपक्षी पार्टियों के विरोध के बावजूद भी यह बिल लोकसभा के बाद राज्य सभा में पास हो गई।  अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा।

  “वक्फ संशोधन बिल 2025″ पहले लोकसभा में पास होने के बाद देर-रात चर्चा के बाद राज्यसभा से भी पारित हो गया है। वक्फ बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े जबकि 95 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट डाले। वक्फ बिल को संसद की मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जायेगा और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून का स्वरूप ले लेगा।

मोदी सरकार के लिए वफ्फ बिल पास कराना बड़ी चुनौती थी। लेकिन राज्यसभा में 13 घंटे से ज्यादा समय तक चली बहस के बाद आज यानी शुक्रवार तड़के वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 को मंजूरी मिल गई. इसके साथ ही संसद ने इस कानून पर अपनी मुहर लगा दी।

इससे पहले लोकसभा में 10 घंटे इस  विधेयक पर चर्चा हुई। मोदी सरकार को 288 सांसदों ने इस विधेयक को अपना समर्थन किया था, जबकि 232 संसद सदस्यों ने इसका विरोध किया था.

इस विधयक को लेकर  केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर मुस्लिम समुदाय को विधेयक से डराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ सभी के लिए काम करती है. रिजिजू ने कहा कि वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है. ऐसे में सभी सरकारी निकायों की तरह यह धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में कुछ गैर-मुस्लिमों को शामिल करने से बोर्ड के फैसलों में कोई बदलाव नहीं ।