
बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. पंकज टेम्भूर्णिकर का तबादला अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया है। यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब डॉ. टेम्भूर्णिकर के खिलाफ एक इंटर्न डॉक्टर ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। उक्त एफआईआर सिटी कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी, जिसमें उनकी अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो चुकी है।
इस बीच प्रशासन ने डॉ. टेम्भूर्णिकर का तबादला अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में कर दिया है। इस तबादले को लेकर डॉ. टेम्भूर्णिकर का कहना है कि अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में पीजी सीट्स की मान्यता खतरे में पड़ सकती थी, क्योंकि वहां मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर एवं HOD की कमी थी। ऐसे में प्रशासनिक कारणों से उनका तबादला किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि रायपुर मेडिकल कॉलेज में भी दो पीजी सीटें कम हो गई हैं, इसलिए वहां से किसी प्रोफेसर का तबादला संभव नहीं था। इस वजह से सिम्स, बिलासपुर से प्रोफेसर को भेजा गया है।
बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज में अब चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह को मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर HOD की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
