Loading ...
न्यूज डेस्क

दामाद के साथ सास भागी, बेटी के विवाह के जेवर और नगद भी ले उड़ी

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरत कर देने वाली एक खबर आई है। जहां एक सास अपनी बेटी के विवाह के 6 दिन पूर्व  अपने होने वाले दामाद संग फरार हो गई है। वही अपनी बेटी के विवाह के लिए बनाए गए सारे जेवर और घर में रखे केश लेकर भी चली गई है।

यह पूरा मामला अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र का है। जहां बेटी की शादी से पहले 38 साल की सास को लेकर 25 साल का दामाद भाग गया। छह महीने पहले महिला की बेटी का रिश्ता तय हुआ था। तभी सास ने दामाद को एक मोबाइल गिफ्ट की थी। जिसके बाद सास और दामाद बीच घंटों बात होने लगी और दोनों को एक दूसरे से मोहब्बत हो गई।

दामाद जब भी ससुराल आता था। अपनी होने वाली बीवी से कम अपने सास से ज्यादा बातें करता था। लेकिन किसी ने कोई शक नहीं किया। मां अपनी बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवरात और 3.5 लाख कैश  घर से ले गई है। वही छह दिन बाद 16 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी होनी थी। शादी के कार्ड भी बट चुके थे।

मां के भाग जाने से बेटी बीमार

मां की करतूत से बेटी सदमे में है। वह बीमार हो गई है। मां के बारे में पूछने पर वह गुस्से में बोल रही कि- दोनों कहीं भी जा कर मरें। अब हमारे परिवार को उनसे कोई लेना देना नहीं। बस पुलिस हमारे गहने और रुपए वापस करा दे।

वही पुलिस फरार दामाद-सास की तलाश में जुटा हुआ है। पुलिस को अपनी जांच में  दामाद और सास की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। हालांकि, कानूनी रूप से दोनों बालिक हैं, ऐसे में दोनों साथ में रह सकते हैं, लेकिन पैसे साथ लेकर जाने वाले मामले में कानूनी रूप से फंस सकते हैं।