फरार सास व दामाद दोनो ने थाने में किया सरेंडर, कहा अब हम दोनो साथ ही रहेंगे. दोनों ने और क्या क्या कहा देखिए वीडियो…..

न्यूज डेस्क। अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र से अपनी बेटी की होने वाले दूल्हे के साथ फरार होने वाली सास की खबरें पिछले 10 दिनों से काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। इस बीच कल 10 दिन बाद बुधवार को वे दोनों स्वयं से थाने आ कर सरेंडर किया।
इस दौरान उन्होंने कई बाते बताई और यह भी बताया कि वह किन वजहों से दामाद के साथ भागने को मजबूर हुई। साथ ही जेवर एवं रुपए लेकर भागने के लगाए जा रहे आरोपो पर भी अपना बयान दिया।
महिला ने कहा कि पति हमेशा उससे नशे में बुरी तरह से मारपीट करता था। महीने में मात्र 1500 रुपए देते थे उसका भी एक एक पाई का हिसाब लेते थे। जब बेटी की शादी लगी और जब कभी वह अपने दामाद से किसी बात को लेकर बाते करती थी । तो उसका पति उस पर शक करता था और उससे बुरा भला कह कर उसके चरित्र पर सवाल उठाता था। उसने इतना तक कह दिया कि दामाद के साथ ही भाग जा। जब ये बात दामाद को उन्होंने बताई तो उन्होंने उसे अच्छे से समझाया और फिर इसी बीच दोनों के बीच प्यार हो गया।
महिला ने बताया की वह सिर्फ एक मोबाइल और 200 रुपए मात्र लेकर घर से निकली थी वही युवक ने कहा कि वह दोस्तों से 15-20 हजार रुपये लेकर निकला था । इसके अलावा कोई रुपये जेवर नहीं लेकर निकले थे। घर वालो ने जो जेवर और पैसे लेकर भागने के आरोप लगा रहे है वह पूरा झूठा हैं। जिसे साबित करने के लिए ही वे लौटे है। उन्होंने बताया कि अभी उन दोनों ने विवाह नहीं किया है जल्द विवाह भी करेंगे और साथ रहेंगे। फिलहाल महिला को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।