बड़ी खबर। कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 26 लोगों की हत्या 20 से अधिक लोग घायल

न्यूज डेस्क। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कई पर्यटक घायल हो गए हैं। बायसरन में किए गए आतंकियों हमले से, 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, वही करीब 20 लोग घायल है, जिसे चिकित्सा के लिए पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार यह हमला बायसरन घास के मैदानों के पास हुआ। एक महिला, जो इस हमले में जीवित बची उसने पीटीआई को फोन पर बताया मेरे पति के सिर में गोली लगी है और सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीमें क्षेत्र में भेजी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन-मोटरेबल इलाका है। घटना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह हमला हुआ जब पहलगाम पर्यटकों से भरा हुआ था।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फायरिंग की घटना हुई है, मौके पर पुलिस और सुरक्षा बल उपस्थित हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कायराना हरकत निंदनीय है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है और इसका विरोध किया जाना चाहिए।
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की गई है, और सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन-मोटरेबल इलाका है। घटना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह हमला हुआ जब पहलगाम पर्यटकों से भरा हुआ था।
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की गई है, और सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद टेलीफोन पर गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें हमले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी ने भी गृहमंत्री से घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की निजी व्यक्तिगत समीक्षा करने को कहा।
गृह मंत्री अमित शाह ने हमले पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा जम्मू-कश्मीर में हुए इस घृणित आतंकी हमले में जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही श्रीनगर रवाना होंगे और वहां सुरक्षा एजेंसियों के साथ आपात बैठक करेंगे।
पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए पर्यटकों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।
सौजन्य : अमर उजाला