Loading ...
रायपुर

दुःख खबर। पहलगाम के आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया की मौत

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर के उद्यमी  दिनेश मीरानिया की भी हत्या हो गई है।

कारोबारी दिनेश अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी साथ गए हुए ।जिनके सामने ही आतंकवादियों ने उसे गोली मारी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य तत्काल जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए है।

इस हत्या से उनका पूरा परिवार स्तब्ध और सदमे में है,वही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

वही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा स्पीकर डॉ रमन सिंह ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करते हुए कहा है कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान दे। इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।

छत्तीसगढ़ के बेटे की यह कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। भारतीय सेना और सुरक्षा बल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारा देश अपने वीर नागरिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देगा।