Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

फूड पॉइजनिंग के शिकार 59 लोग सिम्स में भर्ती

बिलासपुर । बीती रात फूड पाइजनिंग के शिकार 59 लोगों को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार तुर्काडीह क्षेत्र के राजेश शांडे के घर में शादी चल रही थी,घर में बारात आने वाली थी लेकिन उसके पहले ही परोसे गए खाना को खाने से मेहमानों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई लोगों को उल्टी और दस्त होने लगी,ये इतनी बढ़ गई कि धीरे धीरे लोग पस्त  होने लगे। लोगो की इस तरह अचानक तबियत खराब होते देख तत्काल गाड़ी से सभी को सिम्स हॉस्पिटल लाकर भर्ती कराया गया।

उक्त घटना बीती रात तकरीबन 9:30 बजे के आस पास की है। 59 मरीजों को इलाज के लिए रात में ही सिम्स में भर्ती कराया गया है। फूड पाइजनिंग के शिकार लोगों में महिला, बच्चे, पुरुष सभी लोग शामिल है।

सिम्स हॉपिटल के डॉक्टरो की टीम रातभर इन मरीजों की देख रख करते रहे जिससे इनके हालत में बेहतर सुधार है। मिली जानकारी के अनुसार एक गंभीर मरीज को ICCU में भर्ती कराया गया है। बाकी मरीजों की हालत में बेहतर सुधार है एवं इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम फूड पाइजनिंग के कारणों का पता लगाने मौके पर पहुंच चुकी है और खाने के सैंपल जांच के लिए भेजा गया हैं। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है,लोग डरे हुए है। वही शादी का माहौल फीका पड़ गया है।