Loading ...
कोटाक्राइम

० करगी रोड कोटा में 18 पाव अवैध देशी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

० अवैध नशा के विरूद्ध कोटा पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी

बिलासपुर।  अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने कोटा पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कारवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में आज पुरानी बस्ती करगी रोड कोटा में अवैध देशी शराब बिक्री करने की सूचना मिलने पर रेड की कार्यवाही किया गया जहां आरोपी शिवचरण श्रीवास पिता मदन लाल श्रीवास उम्र 48 वर्ष से 18 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :

शिवचरण श्रीवास पिता मदन लाल श्रीवास उम्र 48 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती, करगी रोड कोटा थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ0ग0)

जप्ती शराब

18 नग देशी मदिरा प्लेन कीमती 1440 रूपय

सराहनीय योगदान

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कुमार ( प्र.भा. पु.से.), प्र आरक्षक सनत पटेल, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, महिला आरक्षक पूर्णिमा साहू का सराहनीय योगदान है।