
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को बिलासपुर नगर निगम,विकास भवन का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और नगर निगम कार्यालय , विकास भवन के बाहर मटके फोड़ कर जमकर नारे बाजी कर प्रदर्शन किया।

बिलासपुर के 70 वार्डो में से अधिकांश वार्डो में आज पानी की किल्लत हो रही है। वाटर लेबल नीचे चला गया है, नए बोल खनन पर शासन की ओर से पाबंदी लगाई हुई है। वही नगर निगम के टैंकरों से पानी पर्याप्त मात्रा में लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। कई जगह टेप नलो से पीने के गंदे पानी आ रही है। लोगो की शिकायती के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।

जिस समस्या को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी एवं विजय पांडेय के नेतृत्व ने नगर निगम,विकास भवन के सामने जमकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खाली मटकी, हैंड पम्प,पंखे और हाथ मे नारे लिखे पोस्टर लेकर महापौर और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वही प्रशासन की ओर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से नगर निगम, विकास भवन के शटर को बन्द कर दिया गया था। ताकि किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना दुर्घटना न हो सके। विकास भवन के बाहर प्रदर्शन करने के बाद समस्त कांग्रेस पार्टी के लोग नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे । जहां कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्यद्वार को घेरकर जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा ।

कलेक्टर के प्रतिनिधि गेट पर आए जिन्हें कांग्रेस जनों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आजादी के बाद से शहर में कभी भी बिजलीं पानी की ऐसा संकट नही हुई जो पिछले 3-4 साल से हो रही है। आज शहर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसे तत्काल ठीक किया जाना चाहिए अन्यथा जनहित में कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय, विजय केशरवानी,विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक,पूर्व विधायक रश्मि सिंह,रामशरण यादव,प्रमोद नायक, बाटू सिंह,शहजादी कुरैशी, सीमा धीतेश्वर,शिल्पी तिवारी,समीर अहमद,पंकज सिंह, रविन्द्र सिंह,अमित यादव,मोनू अवस्थी,डब्बू साहू, लक्ष्मी साहू,गायत्री साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।