
बिलासपुर। देर रात शहर के मध्य में स्थित शनिचरी बाजार में भीषण आग लगने से कई दुकाने जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह शार्टसर्किट बताया जा रहा है।

मंगलवार देर रात शनिचरी बाजार के दुकानों में अचानक भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां भीषण आग को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। बिलासपुर नगर निगम के अलावा एसईसीएल एवं एनटीपीसी के आधा दर्जन से अधिक फायरब्रिगेट की गाड़ियो को बुलाया गया । जो मौके पर पहुंच कर आगे बुझाने का काम किया।

शनिचरी बाजार बहुत ही सघन होने के कारण आग तेजी से एक दुकान से दूसरे दुकानो पर फैलते जा रही थी। कई घंटों की कड़ी मशक्कतो के बाद इस भीषण आग पर काबू पाया गया। इस भीषण आग से कई व्यापारियों की लाखों का सामान जलकर खाक हो गई। लेकिन शुक्र है अब तक किसी की जान माल की कोई हानि होने की खबर नहीं मिली।

शनिचरी बाजार शहर के बीच स्थित थोक बाजार है। यहां लगभग सभी प्रकार के अनाजो के थोक दुकानें है। जो एक बहुत बड़े एवं सघन क्षेत्रों में फैला हुआ है। दुकानें आपस में इतनी जुड़ी हुई है कि कभी कभी यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि दुकान शुरू कहा से और खत्म कहा से हो रही है। इस आगजनी पर अगर समय रहते काबू नहीं पाया गया होता तो न जाने और कितने व्यापारियों की दुकानों जल कर खाक हो गई होती, जिसका आकलन भी नहीं किया जा सकता।
देखिए वीडियो…