Loading ...
छत्तीसगढ़न्यूज़ डेस्कबड़ी खबर

बड़ी खबर। नक्सली आईईडी ब्लास्ट में सुकमा के एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद, टीआई भी घायल

न्यूज डेस्क। जगदलपुर सुकमा से एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार  कोंटा में नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट में कोंटा डिविजन के एडिशन एसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए हैं। घटना में कोंटा टीआई भी घायल बताए जा रहे हैं।

दरअसल, नक्सलियों ने कल यानी 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था, इसे लेकर एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले थे, इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए और उसकी मौत हो गई,वही ब्लास्ट में कुछ जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कोंटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।