Loading ...
बड़ी खबररायपुर

बड़ी खबर। रेत खनन मामलों में लापरवाही पर खनिज अधिकारी निलंबित

रायपुर ।खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण खनिज साधन विभाग द्वारा जिला राजनांदगांव में पदस्थ खनिज अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर नियत किया गया है। एवं इस दौरान उन्हें निम्नानुसार जीवन निर्वहन भत्ते प्रदान किए जाएंगे।