Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री की बेतुकी फरमान, मेडिकल हॉस्पिटल में मीडिया कवरेज पर लगाया प्रतिबंध

बिलासपुर। मीडिया को आज समाज का चौथा स्तंभ माना जाता है। अगर उसी पर पाबंदियां लगा देंगे तो जनता के बीच सच कैसे सामने आ पाएगी। क्या मीडिया सिर्फ सरकार की झूठी वाह वाही ही करता रहे, उनकी कमियां, खामियां न दिखाए? जो आज उन पर इस तरह मीडिया कवरेज पर पाबंदियां लगाई जा रही है।

कई ऐसे केस हुए है जहां इलाज के नाम पर डॉक्टर मरीजो से पैसे लेते पाए गए है, हॉस्पिटल में व्यापक गड़बड़ियां पाई गई है। जिसे मीडिया ने उजागर किया है। हाल ही में नॉर्मल डेथ को सर्पदर्श बताकर सरकार से गलत मुआवजा लेने के मामले में सिम्स हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर पर FIR दर्ज किया गया है, वही मामले की विस्तृत जांच भी चल रही है। इसी तरह जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन के लिए पैसा मांगने का भी एक मामला सामने आया था । जिसे मीडिया ने ही उजागर किया था । लेकिन अब इस तरह के मामले जनता के सामने कैसे आ पाएगी ? यदि आप मीडिया को ही हॉस्पिटल में वीडियो, फोटो लेने और कवरेज करने पर प्रतिबंधित कर देंगे।

पिछले कुछ महीनों पूर्व सिम्स हॉस्पिटल में लगे लगभग 70 ए.सी से कॉपर वायर चोरी की घटना को भी मीडिया ने ही पहली बार सामने लाया था जिसके बाद उस पर एफआईआर हुई और चोर पकड़े गए। ऐसे अनेक मामले है जिन पर मीडिया ने पहले लिखा तब जा कर कार्यवाही हुई। फिर भी स्वास्थ्य मंत्री का इस तरह बेतुके फरमान समझ से परे है।