Loading ...
प्रेस कॉन्फ्रेंसबिलासपुर

0 26 जून को आपात्‌काल का 50 वां वर्ष, लोकतंत्र सेनानी मुख्यमंत्री आवास पर होंगे सम्मानित o महाविद्यालयों में होंगे प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता

बिलासपुर। 25 व 26 जून को संपूर्ण राष्ट्र आपात्‌काल का “काला दिवस” के रूप में मनाता है। इस वर्ष “आपात्‌काल का 50 वां वर्ष है” जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिवर्ष 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” शासकीय व समाज स्तर पर मनाने की घोषणा की।

गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर लोकतंत्र सेनानी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि यह घोषणा असामान्य नहीं था सारा देश हमेशा आजादी की दूसरी लड़ाई जो एक तानाशाही लोकतंत्र विरोधी, सत्तालोलुप सरकार के द्वारा उस न्यायालयीन आदेश पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद से हटाने, चुनाव लड़ने अपात्र घोषित किया।  जिस आदेश का परिपालन करने विपक्षी दबाव को भी अनसुना कर पूर्ण अवैधानिकता से रातों-रात आपात्‌काल लगा लाखों विपक्षी नेताओं व कार्यकर्ताओं को मीसाबंदी आई.आर. कानून के तहत् अनिश्चित काल हेतु जेलों में डाल दिया गया था।  जिन्हें न तो न्यायालय जाने पर न जमानत प्राप्त करने का अधिकार था. समाचार पत्रों को भी सरकार व गांधी परिवार विरोधी समाचारों को सेंसरशिप के माध्यम से छीन लिया, जिन्होंने विरोध करने का सत्यता छापने की हिम्मत की तो मशीनें सील, पत्रकार व संपादक गिरफ्तार कर लिये गये थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आपात्‌काल में पीड़ित प्रदेश के ऐसे समस्त लोकतंत्र सेनानी/सत्याग्रहियों को 26 जून को अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित करने की घोषणा की है। इस अवसर पर “आपात्‌काल का काला इतिहास” एवं “संविधान हत्या दिवस” पर प्रबुद्ध वक्त्ताओं के भाषण होंगे व काले अध्याय पर पुस्तिका का विमोचन भी किया जा रहा है।

निबंध प्रतियोगिता लोकतंत्र प्रहरी, सहयोगी संगठन लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष विशाल राजहंस व प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने की पहल पर प्रदेश के महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं हेतु “संविधान हत्या दिवस कितना प्रासंगिक?” एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं हेतु “आपात्‌काल कभी विस्मृत न हो?” निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को दोनों स्तरों पर 31. 21 व 11 हजार रूपयों के नगद पुरस्कार एवं सारगर्भित निबंधों को प्रोत्साहन पुरस्कार तथा महाविद्यालय व विद्यालयों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। महाविद्यालय, विद्यालय व छात्र-छात्रायें मोबाईल नंबर 9425202652 व 9425252092 पर निबंध के बारे में जानकारी ले सकते हैं।