
कोटा। हॉस्पिटल में इलाज कराने आए हुए आरोपी हिमांशु साहू द्वारा हॉपिटल में कार्यरत डॉक्टर और नर्स के साथ गाली ग़लोच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरोपी हिमांशु साहू को कोटा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19.06.2025 को प्रार्थिया डॉ योगिता कुमारी साहू द्वारा कोटा थाना में उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 19.06.2025 को खेमचंद लोधी अपने दोस्त हिमांशु साहू के साथ शराब के नशे में सी.एच.सी. कोटा कुत्ता काटने का इलाज कराने आए थे।
जहां स्टाफ नर्स के द्वारा आरोपी खेमचंद साहू को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया और बैठने को कहा गया। लेकिन इन दोनों ने इलाज ठीक से नहीं हो रहा है कहकर डॉक्टर को अश्लील, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाला गया।
प्रार्थी के द्वारा इस घटना की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया था। जिस पर श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर आरोपी हिमांशु साहू पिता मैनेज साहू उम्र 22 वर्ष, निवासी डोंगरीपारा कोटा थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
धारा :
132,221,296,351(2),3(5) बी.एन.एस.
आरोपी का नाम :–
01. हिमांशु साहू पिता मैनेज साहू उम्र 22 वर्ष निवासी डोंगरीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)।
सराहनीय कार्य:
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक 938 घनश्याम आडिल, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू का विशेष भूमिका रही।