Loading ...
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर  भारतीय गगन यात्री शुभांशु शुक्ला को दी हार्दिक बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन, भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले प्रथम भारतीय बनने की राह पर अग्रसर हैं, इसके लिए भी मुख्यमंत्री जी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।