Loading ...
रायपुर

दुखद:खबर। छत्तीसगढ़ी के हास्यकवि पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज दोपहर निधन हो गया हैं। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने एसीआई में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। इस खबर को सुनते ही कवि, सांस्कृतिक जगत, साहित्य प्रेमी उदास हो गए हैं।

पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक, डॉ सुरेन्द्र दुबे का जन्म 8 अगस्त 1953 को बेमेतरा, दुर्ग, भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में हुआ था। उन्होंने पांच पुस्तकें लिखी हैं, भारत सरकार ने उन्हें साल 2010 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया था। वे 2008 में काका हाथरसी से हास्य रत्न पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी रहे है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वे बड़े व्यंग्य वादी और लेखक थे। वे कई टेलीविजन शो और बड़े मंचो पर कार्यक्रम कर चुके थे।

भारत सरकार ने उन्हें 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मनित किया जा चुका था।

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के कवि, साहित्यिक, सांस्कृतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।