न्यूज डेस्क
छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल का निधन

न्यूज डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल रमन डेका ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. दत्त एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक सच्चे सैनिक और राष्ट्रभक्त थे।
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करे। स्व. शेखर दत्त जी एक कुशल प्रशासक, दूरदृष्टा एवं देश सेवा के प्रति पूर्णत: समर्पित व्यक्तित्व थे।
