Loading ...
कोटाक्राइम

स्कूल परिसर के अंदर जुआ खेलते,4 आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर ।  कोटा पुलिस ने स्कूल परिसर में जुआ खेलते 4 आरोपियों की गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती कोटा स्थित ठेंगा बाबा स्कूल परिसर में कुछ लोग रुपए पैसे का दाव लगा कर 52 पट्टी ताश से जुआ खेल रहे है।

 पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया। जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर पुरानी बस्ती कोटा स्थित ठेंगा बाबा स्कूल परिसर कोटा में रेड कार्यवाही की जहां से 4 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम:

01. अभिषेक विश्वकर्मा पिता शिवकुमार उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा  

02. विक्की मेश्राम पिता कांता मेश्राम उम्र 25 वर्ष निवासी बंधवापारा कोटा 

03. अभिजीत मानिकपुरी पिता संदीप मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा

04. शरद यादव पिता नरेंद्र यादव उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोटा।

धारा:

अपराध क्रमांक  686/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।

जप्त:

आरोपियों के कब्जे से कुल रकम 1470 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।

सराहनीय कार्य:


उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 1330 खेमंत पाल, आरक्षक 1247 अरविंद कुमार अनंत, आरक्षक 1351 अखिलेश पारकर, आरक्षक 1040 विनोद यादव का विशेष भूमिका रही।