
मुंगेली। जिला हॉस्पिटल मुंगेली में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा लाला पर मरीजों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल हटाने की मांग बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की है।
बीजेपी के मंडल अध्यक राजीव श्रीवास ने डॉ. नेहा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि डॉ नेहा मरीजों एवं उनके परिजनों से आये दिन दुर्व्यवहार करती है, अपने निजी लाभों के लिए जिला चिकित्सालय में जांच की सुविधा होने के बावजूद भी उन्हें निजी हॉस्पिटल जाने के लिए बाध्य करती है। मरीजों के परिजन द्वारा डॉ नेहा से यदि कोई सवाल कर दिया जाय तो वह उन्हें अपमानित करती है।
बीजेपी के मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास ने डॉ नेहा की शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को करते हुए डॉ नेहा लाल को तत्काल जिला चिकित्सालय से हटकर अन्यत्र कही पदस्थ करने की मांग की है।
