Loading ...
न्यूज डेस्कबड़ी खबर

📍ब्रेकिंग न्यूज | हरिद्वार – मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 29 घायल

हरिद्वार। रविवार सुबह उत्तराखंड के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 29 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर में भारी भीड़ एकत्र हो जाने के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

वहीं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि मंदिर मार्ग की सीढ़ियों पर करंट फैलने की अफवाह के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ हो गई।

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और घटना की जांच जारी है।

Source: दैनिक भास्कर