
रायपुर। राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए डिप्टी कलेक्टर कमल किशोर (जिला- दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा) को स्वास्थ्य मंत्री राम बिहारी जायसवाल के लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) के रूप में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
आदेश में उल्लेख है कि मंत्री राम बिहारी जायसवाल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष और स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित कार्यों के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर कमल किशोर को उनके कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इस आदेश को सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव मनराखन भुआर्य द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।
देखिए जारी आदेश…
