Loading ...
बड़ी खबररायपुर

Breaking News: तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से मिले आश्वासन के बाद प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है।

गौरतलब है कि अधिकारी 28 जुलाई से 17 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध हड़ताल पर थे, जो आज राजस्व मंत्री के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई।

हड़ताल का आज आठवां दिन था, और इसका गहरा असर प्रदेश के तमाम तहसील कार्यालयों में देखने को मिला। राजस्व से जुड़े सारे काम ठप पड़ गए थे।

📌 इन लोगों को हुई भारी परेशानी:

आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनवाने आए विद्यार्थी,किसान, जो भूमि सीमांकन, अतिक्रमण और त्रुटि सुधार जैसे कामों के लिए तहसील कार्यालयों का चक्कर काट रहे थे। भूमि रजिस्ट्रीकरण के बाद प्रमाणीकरण प्रक्रिया भी रुकी रही। अधिवक्ता, अर्जीनवीस, स्टांप वेंडर और दस्तावेज़ लेखक भी खाली बैठे नज़र आए।

अब मंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद सभी अधिकारी फिर से काम पर लौट आए हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।