Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर (भरनी)। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरनी के प्रांगण में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य और उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल राकेश सिंह बिसेन (सेवानिवृत्त, भारतीय सेना) द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद एनसीसी, स्काउट गाइड, विभिन्न हाउस—आइंस्टीन, गैलिलीयो, कलाम, न्यूटन, साथ ही हॉस्टल बॉयज़, हॉस्टल गर्ल्स और स्टूडेंट काउंसिल कैडेट्स ने झंडे को सलामी दी।

विद्यालय के सीईओ एवं प्राचार्य डॉ. बी. बी. महाता ने अपने संबोधन में आज़ादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हेड गर्ल शिफा बारा ने हिंदी में नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों पर जोरदार भाषण दिया, वहीं पी. आंशिक राव ने अंग्रेजी में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक, कविता और भाषण प्रस्तुत कर समारोह को जीवंत कर दिया।

परेड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — एनसीसी, द्वितीय स्थान — स्टूडेंट काउंसिल, तृतीय स्थान — हॉस्टल गर्ल्स ने हासिल किया।

हाउस बोर्ड डेकोरेशन में प्रथम स्थान — आइंस्टीन हाउस, द्वितीय — कलाम हाउस और तृतीय — गैलिलीयो हाउस को मिला।


समारोह का समापन उपप्राचार्य दिनेश विष्ट द्वारा एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।