
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अचानक राजभवन जाकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है और जल्द ही तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
इस बीच अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज रायपुर रवाना हो चुके हैं। दोनों ही नेताओं का प्रोफाइल मजबूत माना जा रहा है। प्रबोध मिंज दो बार महापौर रह चुके हैं और आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं, राजेश अग्रवाल ने हाल ही में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था।

वही दुर्ग से आने वाले विधायक गजेंद्र यादव को भी मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना है। वे ओबीसी (OBC) वर्ग में यादव समाज की बड़ी हिस्सेदारी को देखते हुए उनकी दावेदारी मजबूत बताई जा रही है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी संभावना है। 21 तारीख को प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे है । इसके पूर्व 18 तारीख को इन मंत्रियों को शपथ दिलाये जाने की पूरी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है ।